भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश

 भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश Important Notes : भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश सम्बंधित Important Notes यहां दिए गए हैं जोकि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश 

Important Notes

  • भारत की कुल 15200 कि०मी० सीमा रेखा 92 जिलों और 17 राज्यों से होकर गुजरती है।
  • भारत की तटीय सीमा 7516 कि०मी० है जोकि 9 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों को स्पर्श करती है। केवल प्रायद्वीप भारत की तटीय सीमा रेखा 6100 कि०मी० है।
  • भारत के मात्र 5 राज्य ऐसे है जो किसी भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा और तट रेखा को स्पर्श नहीं करते हैं –
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
      • तेलंगाना
      • भारतीय राज्यों में गुजरात की तट रेखा सर्वाधिक लंबी है। इसके बाद आंध्र प्रदेश की तट रेखा है। 
      • त्रिपुरा तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा राज्य है।
      • भारत के 7 पड़ोसी देश भारत की थल सीमा को स्पर्श करते हैं –
        • पाकिस्तान
        • चीन
        • नेपाल
        • बांग्लादेश
        • भूटान
        • म्यांमार
        • अफगानिस्तान
      • भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है। 
      • भारत सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा अफगानिस्तान के साथ साझा करता है जोकि केवल 106 कि०मी० है।
      • भारत के 2 पड़ोसी देश जो भारत की तटीय सीमा के साथ जुड़े हुए है।
        • श्रीलंका
        • मालद्वीप
      • ऐसे देश जो थल एवं जल दोनों सीमा बनाते है।
        • पाकिस्तान
        • बांग्लादेश
        • म्यांमार
      • पाकिस्तान के साथ भारत के 3 राज्य एवं 2 केन्द्र शासित प्रदेश सीमा साझा करते हैं – 
        • राज्य
          • पंजाब
          • राजस्थान
          • गुजरात
        • केन्द्र शासित प्रदेश
          • जम्मू कश्मीर
              • लेह
            • चीन के साथ भारत के 4 राज्य एवं 2 केन्द्र शासित प्रदेश सीमा साझा करते हैं –
              • राज्य
                • हिमाचल प्रदेश
                • उत्तराखण्ड
                • सिक्किम
                • अरुणाचल प्रदेश
              • केन्द्र शासित प्रदेश
                • लेह
            • नेपाल के साथ भारत के 5 राज्य सीमा साझा करते हैं –
              • उत्तराखण्ड
              • उत्तर प्रदेश
              • बिहार
              • सिक्किम
              • पश्चिम बंगाल
            • भूटान के साथ भारत के 4 राज्य सीमा साझा करते हैं –
              • पश्चिम बंगाल
              • सिक्किम 
              • अरुणाचल प्रदेश
              • असम
            • म्यांमार के साथ भारत के 4 राज्य सीमा साझा करते हैं –
              • अरुणाचल प्रदेश
              • नागालैण्ड
              • मणिपुर
              • मिजोरम
            • अफगानिस्तान के साथ भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश सीमा बनाता है – (केवल 80 कि० मी०)
              • लद्दाख
            • पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी श्रीलंका को भारत से अलग करती है। पाक जलडमरूमध्य को पाक जल संधि के नाम से भी जाना जाता है।
            • मैकमोहन रेखा भारत और चीन के बीच में स्थित है। यह रेखा 1914 में शिमला समझौते में निर्धारित की गयी थी।
            • 1886 में सर डूरण्ड द्वारा भारत और अफगानिस्तान के बीच में डूरण्ड रेखा स्थापित की गई थी। परन्तु यह रेखा अब अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के मध्य है।
            • भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है। रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण 15 अगस्त, 1947 को सर सिरिल रैडक्लिफ़ की अध्यक्षता में सीमा आयोग द्वारा किया गया था।

Post a Comment

0 Comments