भारत की प्रमुख झीलें

भारत की प्रमुख झीलें

भारत की प्रमुख झीलें : भारत की प्रमुख झीलों का राज्यवार विवरण यहाँ दिया गया है।

  • भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील उड़ीसा में है। यह एक खारे पानी झील है। समुद्र तट के पास स्थित यह एक लैगून झील है।
  • भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील वुलर झील जम्मू कश्मीर में है। यह एक मीठे पानी की झील है।
  • झेलम नदी के मार्ग में बनती है।
  • भारत की सबसे ऊँचाई पर स्थित झील सिक्किम में स्थित है – चोलामू झील(त्सो ल्हामो झील)। इसकी ऊँचाई 5330 मी० है ।
  • पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी झील मणिपुर राज्य में स्थित लोकटक झील है। इसी के पास एक राष्ट्रीय उद्यान केयबुल लामजाओ है। दुनियाँ का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।
  • भारत की प्रमुख झीलों का राज्यवार विवरण

  • भारत की प्रमुख झीलों का राज्यवार विवरण निम्नवत है –

    जम्मू कश्मीर

    • पेंगोग-त्यो झील – चाईना के अधिकार वाले कश्मीर में स्थित है।
    • वूलर झील – झेलम के सरपीलाकार चलने के कारण बनी है। इसे गोखुर झील भी कहा जाता है।
    • डल झील- ताजे पानी की झील है। यहां पर दल-दल पाये जाते हैं।
    • मनसार झील
    • शेषनाग झील
    • अनंतनाग झील
    • नागिन झील

    हिमाचल प्रदेश

    • सुरज ताल झील- बाडालाचला दर्रे के पास, ताजे पानी की झील।
    • चन्द्र ताल झील
    • नको झील
    • रेणुका झील – सिरमोर जिले में स्थित यह एक ताजे पानी की झील है। यहां पर एक चिड़िया घर भी है।

    उत्तराखण्ड

    • नैनीताल झील (नैनी झील)
    • रूप कुण्ड झील
    • भीमताल झील

    सिक्किम

    • चोलामू झील (त्सो ल्हामो झील)- भारत की सबसे ऊँची झील है। ऊँचाई 5330 मी० है।
    • सोंगमा झील

    मणीपुर

    • लोकटक झील- पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी झील है। यहां पर तैरता हुआ राष्ट्र उद्यान केयबुल लामजाओं यहीं पर स्थित है।

    उड़ीसा

    • चिल्का झील- यह एक खारे पानी झील है साथ ही भारत की सबसे बड़ी झील भी है। यह एक लैगून झील है।

    आंध्र प्रदेश

    • कोलेरू झील- ताजे पानी की । गोदावरी व कृष्णा नदी के बीच में बनती है।
    • पुलिकट झील- इस झील का कुछ हिस्सा तमिलनाडु में भी पड़ता है। यह झील सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र के पास स्थित है।

    तमिलनाडु

    • वीरानम झील
    • पुलिकट झील (पुलिकात लेक)
    • चेम्बारकाकम झील

    केरल

    • वेम्बानद झील (वेम्बनाड झील) – खारे पानी की लैगून झील।
    • सास्तामकोट्टा झील (सस्थाम्कोत्ता लेक)
    • अष्टमुडी झील (अश्तामुदी लेक)

    तेलंगाना

    • हिमायत सागर झील
    • उस्मान सागर झील

    महाराष्ट्र

    • लोनार झील- ज्वालामुखी द्वारा निर्मित झील है।

    मध्य प्रदेश

    • तवावोहर झील- नर्मदा नदी के ऊपर बाँध बनाकर बनाया गया है।
    • भोज झील

    गुजरात

    • नल सरोवर झील

    राजस्थान

    • सांभर झील- खारे पानी की झील है, यह भारत में नमक की आपूर्ति में सहायक है।
    • पुष्कर झील
    • नक्की झील
    • राजसमंद झील
    • देबर झील (ढेबर लेक) – यह मानव निर्मित झील है जिसे 17वीं शताब्दी में उदयपुर के राजा ने बनवाया था।
    • पंचभद्रा झील – खारे पानी की झील है

Post a Comment

0 Comments